प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 30 मार्च को देशभर में पोस्टर लगाएगी ‘आप’
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 मार्च 2023। आम आदमी पार्टी (आप) 30 मार्च को देशभर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। ‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘‘ आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में पोस्टर लगाएगी। पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है। पोस्टर 11 भाषाओं में छापे गए हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 49 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’’ के पोस्टर लगाए थे।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
