राहुल गांधी अयोग्यता मामला: लाल किले से टाउन हॉल तक विरोध मार्च निकालेंगे कांग्रेस नेता
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 मार्च 2023। कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी को लोकसभा से ‘अयोग्य’ ठहराये जाने के खिलाफ मंगलवार को लाल किले से पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सांसद शाम सात बजे लाल किले से शुरू होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मार्च के दौरान पार्टी के सांसद हाथों में जलती हुई मशालें थामे रहेंगे। कांग्रेस ने कहा कि वह गांधी की लोकसभा से ‘अयोग्यता’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी। गौरतलब है कि गांधी को सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध मे मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें लोकसभा से ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया था।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
