जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में परिवार पर हमला करने के आरोप में नौ गिरफ्तार
श्रीनगर, सोमवार, 27 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक परिवार को कथित रूप से परेशान करने और उस पर हमला करने के आरोप में नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि परिवार पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आधी रात को छापेमारी के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘पुलिस ने एक वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें बाइक सवार युवकों का एक समूह सड़क पर एक परिवार को परेशान और हमला करता हुआ दिख रहा था। इसके बाद एसडीपीओ पश्चिम और एसएचओ परिमपोरा की टीम ने आधी रात को छापेमारी की।’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिमपोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और छापेमारी के दौरान चार दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
