भरतपुर का सहायक पर्यटक अधिकारी निलंबित
जयपुर, शनिवार, 25 मार्च 2023। पर्यटन विभाग ने एक आदेश जारी कर भरतपुर के पर्यटक स्वागत केन्द्र में कार्यरत सहायक पर्यटक अधिकारी श्री विशाल माथुर को निलंबित किया है। पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर के पर्यटक स्वागत केन्द्र में कार्यरत सहायक पर्यटक अधिकारी के विरुद्ध विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल मे प्रकाशित अनैतिक आचरण व अनुचित व्यवहार की सूचना और पुलिस थाना, मथुरागेट, भरतपुर में दर्ज करवाई गई एफ.आई. आर. पर प्रसंज्ञान लेते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को सहायक पर्यटक अधिकारी भरतपुर श्री माथुर के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने और मामले की शीघ्र जांच कर, जांच में दोषी पाये जाने पर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये।
निर्देशों की पालना में पर्यटन विभाग ने आदेश जारी कर भरतपुर के पर्यटक स्वागत केन्द्र में कार्यरत सहायक पर्यटक अधिकारी श्री विशाल माथुर को निलम्बित किया है। आदेशनुसार निलम्बन के दौरान श्री माथुर का मुख्यालय पर्यटक स्वागत केन्द्र, जैसलमेर किया गया है, साथ ही श्री माथुर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
