ब्रिटिश कंपनी वन वेब के 36 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती हुई शुरू
चेन्नई, शनिवार, 25 मार्च 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एलवीएम-3 प्रक्षेपण यान से ब्रिटेन की कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने के लिए होने वाले प्रक्षेपण से पहले शनिवार काे उल्टी गिनती शुरू हो गयी। इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण यान एलवीएम-एम3 को श्रीहरिकोटा स्थित शार प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश कंपनी वन वेब के उपग्रहों को प्रक्षेपित किये जाने से साढ़े 24 घंटे पहले उल्टी गिनती शुरू कर दी गयी है। कल सुबह शार प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे नंबर के लाँच पैड से इसे एलवीएम-एम3 को प्रक्षेपित किया जायेगा।
इसरो ने ट्वीट कर कहा ''एलवीएम -एम3 या वन वेब इंडिया-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कुल 643 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबा यह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान -2 मिशन भी शामिल है और अब वह कल सुबह नौ बजे दूसरे लाॅन्च पैड से ब्रिटिश कंपनी वन वेब के 36 उपग्रहों को लेकर एक बार फिर अंतरिक्ष की उड़ान की तैयारी में है। ये 36 उपग्रह 5805 टन वजनी हैं। उल्टी गिनती के दौरान तीन स्तर वाले प्रक्षेपण यान, जिसके तीसरे स्तर पर क्रायोजेनिक सी -25 इंजन को लगाया गया है, में प्रणोदक भरने का काम किया जायेगा। इसरो ने बताया कि मौजूदा मिशन एलवीएम3-एम3, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक उपग्रह मिशन है जिसे उसके ग्राहक ब्रिटिश कंपनी मैसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (मैसर्स वन वेब) के लिए चलाया जा रहा है।
एलवीएम -3 इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण यान जीएसएलवीएमके -3 का ही नया नाम है जो सबसे भारी उपग्रहों को निश्चित कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता रखता है। वन वेब एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकार, व्यापार और समुदाय विशेष को संचार सुविधा मुहैया कराता है। देश की कंपनी भारती इंटरप्राइजेज वन वेब कंपनी की शेयरधारक और एक प्रमुख निवेशक है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को कंपनी के 36 उपग्रहों को इसी प्रक्षेपण यान की मदद से प्रक्षेपित किया गया था। वन वेब के 18 वें प्रक्षेपण और इस साल के तीसरे प्रक्षेपण से अंतरिक्ष में स्थापित कंपनी के कुल उपग्रहों की संख्या 618 हो जायेगी।
Similar Post
-
भारत ने कोच्चि में मौजूद ईरानी पोत के चालक दल के कुछ सदस्यों को स्वदेश भेजा
नई दिल्ली, शनिवार, 14 मार्च 2026। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सै ...
-
फडणवीस ने 200 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया तिरंगा
नागपुर, शनिवार, 14 मार्च 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मुंबई के गोवंडी और बोरीवली में आग लगने की घटनाएं, कोई घायल नहीं
मुंबई, शनिवार, 14 मार्च 2026। मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित एक ...
