जम्मू कश्मीर के राजौरी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजस्व अधिकारी निलंबित
राजौरी/जम्मू, शनिवार, 25 मार्च 2023। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक राजस्व अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोपों पर निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू मंडल आयुक्त ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में दरहाल तहसीलदार मुमताज इकबाल को ‘‘भ्रष्टाचार के आरोप’’ में निलंबित कर दिया और उन्हें राजौरी उपायुक्त के कार्यालय में संबद्ध कर दिया। आदेश के अनुसार, ‘‘दरहाल के तहसीलदार मिर्जा मुमताज इकबाल को उनके आचरण की जांच लंबित रहने तक जम्मू कश्मीर सिविल सेवा नियम, 1995 के नियम 31 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और राजौरी के उपायुक्त के कार्यालय में संबद्ध किया जाता है।’’ अतिरिक्त उपायुक्त (नौशेरा) करतार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
Similar Post
-
ठाणे की अदालत ने 2008 के रेलवे परीक्षा हमले से जुड़े मामले में राज ठाकरे को बरी किया
ठाणे, गुरुवार, 21 मई 2026। ठाणे की एक अदालत ने 2008 में कल्याण रेलवे ...
-
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, 40 मिनट में काबू पाया गया
लखनऊ, गुरुवार, 21 मई 2026। गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र स्थित प ...
-
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य, सरकार का आदेश
कोलकाता, गुरुवार, 21 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी ...
