गुवाहाटी हाईकोर्ट ने नौकरी घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश पॉल को दी जमानत
गुवाहाटी, शनिवार, 25 मार्च 2023। नौकरी के बदले नकद घोटाले में मुख्य आरोपी एवं असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति देवाशीष बारुआ की एकल पीठ ने कृषि विकास अधिकारी पद पर नौकरी देने के लिए घूस लेने के संबंध में यहां भंगागढ़ पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को पॉल को जमानत दे दी। जमानत इस आधार पर दी गयी है कि पॉल पहले ही इस अपराध के लिए अधिकतम सजा की आधी सजा काट चुका है।
न्यायमूर्ति बारुआ ने पॉल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी जिसमें पासपोर्ट जमा कराना, पूर्व सूचना दिए बगैर गुवाहाटी छोड़कर न जाना और मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करना शामिल है। अदालत ने उसे हर निर्धारित तारीख पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश होने का भी निर्देश दिया। पॉल को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार को रिहा किया जा सकता है। डिब्रूगढ़ पुलिस ने नवंबर 2016 में पॉल को गिरफ्तार किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है। इस घोटाले के संबंध में पॉल के अलावा असम सिविल और पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
