बीएसएफ ने ओडिशा-आंध्र सीमा पर छिपा कर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 मार्च 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ओडिशा के मल्कानगिरी के स्वाभिमान अंचल स्थित ताइमल जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि बीएसएफ के अभियान दल ने चित्रकोंडा थाने के अंतर्गत नकमामुडी ग्राम पंचायत के बालीमेला आरक्षित वन में माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए विस्फोटक बृहस्पतिवार को बरामद किए। उन्होंने बताया कि यह इलाका ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर अवस्थित है।
बीएसएफ ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना के इरादे से विस्फोटों के साथ ही बंदूकें छिपा कर रखी थीं। उन्होंने बताया कि माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे और बल द्वारा जब्त किए गए हथियारों में 11 हथिगोला और 28 डेटोनेटर भी शामिल हैं। इनके अलावा माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान में स्टील के तीन टिफिन बॉक्स भी बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
