शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित
- राजसमंद और चुरू के राजकीय विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम करने के प्रस्तावों का अनुमोदन
जयपुर, शुक्रवार, 24 मार्च 2023। प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों एवं चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा राजसमंद जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। चुरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोगा भरथरी (तहसील सरदारशहर) का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में समिति सदस्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव श्री जितेन्द्र उपाध्याय एवं सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
