शहीदों के सपनों का एक समृद्ध, शक्तिशाली देश बनाना लक्ष्य : केजरीवाल

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 23 मार्च 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर अपने अमर शहीदों के सपनों का एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना हैं। केजरीवाल ने यहाँ विधानसभा परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि आज शहादत दिवस है। आज ही के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था। हम समझ सकते हैं कि फांसी पर चढ़ना कितना मुश्किल होता होगा। इन स्वतंत्रता सेनानियों के दिल में देश को लेकर सपना था कि हमारा भारत देश एक दिन आजाद होगा और देश में सबको अच्छी शिक्षा और इलाज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज हमें यह देखना चाहिए कि क्या उन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा हो रहा है? उनके सपने को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वह सब हमें करना है। हमें आपस में लड़ना-झगड़ना नहीं है और नफरत नहीं करनी है। हम सभी देश के 130 करोड़ लोगों को आपस में प्यार-मोहब्बत से रहना है। भारत के लोग बहुत ही मेहनती और समझदार हैं, मगर नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने सारे देश का बेड़ा गर्क कर रखा है। अगर हम 130 करोड़ लोग मिलकर एक साथ काम करें तो शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपनों का भारत बना सकते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement