ममता ने गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्र के लोगों को दी बधाई
कोलकाता, बुधवार, 22 मार्च 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई दी हैं। सुश्री बनर्जी ने अपने सोशल नेटवर्किंग पेज पर लिखा, ''गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा को मराठी नव वर्ष के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, स्नान कर अपने घरों के मुख्य द्वार को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। गुड़ी पड़वा दो शब्दों गुड़ी का संयोजन है जिसका अर्थ है झंडा और पड़वा, पड़वा संस्कृत शब्द ''प्रतिपदा'' से आया है जो चंद्र पखवाड़े के पहले दिन को संदर्भित करता है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
