Doogee S100 स्मार्टफोन लॉन्च
Doogee ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 10800mAh की बड़ी बैटरी और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डॉगी एस100 बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक मजबूत फोन है। यहां हम आपको Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Doogee S100 की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो वर्ल्ड प्रीमियर डील के तौर पर Doogee स्मार्टफोन पर भारी छूट प्रदान कर रहा है। Doogee S100 की कीमत आम तौर पर $250 (लगभग 20,660 रुपये) है, लेकिन यह सिर्फ अलीएक्सप्रेस पर $176.99 (लगभग 14,626 रुपये) में उपलब्ध होगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत कूपन और क्षेत्रीय टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Doogee S100 में 6.58 इंच की फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 500nits और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिससे स्क्रैच का खतरा नहीं रहता है। प्रोसेसर की बात करें तो S100 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। S100 में 66W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 10800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 4 दिनों तक चल सकती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 नेविगेशनल सैटेलाइट सपोर्ट, ड्यूल नेनो सिम कार्ड सपोर्ट, टीएफ कार्ड स्लॉट और एनएफसी दिया गया है। Doogee S100 रग्ड फोन IP68 / IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जो इसे पानी, धूल और शॉकप्रूफ बनाता है। फोन का इस्तेमाल अत्यधिक तापमान और मौसम में किया जा सकता है। यह आउटडोर कैंपिंग और एडवेंचर के लिए बेस्ट है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM दी गई है, जिसे 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
