सरकार ने सीसीआई चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च तक बढ़ाई
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नौ मार्च थी। एमसीए के सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, ‘आवेदन लेने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है।’ सूचना में कहा गया है, ‘‘जिन उम्मीदवारों ने चेयरपर्सन पद के लिए 26 जुलाई, 2022 के पिछले विज्ञापन/रिक्ति सर्कुलर में आवेदन किया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।’’
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
