बंगाल के प्रति केंद्र के ‘भेदभाव’ को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगी ममता
कोलकाता, मंगलवार, 21 मार्च 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने राज्य के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में 29 मार्च से कोलकाता में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। ममता ने दावा किया कि केंद्र ने मनरेगा परियोजना और आवास तथा सड़क विभागों की अन्य पहलों के लिए धन जारी नहीं किया है। ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने दमदम हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसे केंद्र से कुछ भी नहीं मिला है। इसने हमें हमारा बकाया पैसा नहीं दिया है। इस साल के केंद्रीय बजट में भी हमारे राज्य के लिए कुछ नहीं था।” उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं मुख्यमंत्री के रूप में, बंगाल के प्रति केंद्र के भेदभाव के विरोध में, 29 मार्च से कोलकाता में डॉ बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन करूंगी और इसे 30 मार्च की शाम तक जारी रखूंगी।” बनर्जी ने कहा कि तटीय राज्य की अपनी यात्रा के दौरान वह ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक के साथ शिष्टाचार मुलाकात करेंगी।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
