राहुल गांधी रविवार से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे
बेंगलुरु, शनिवार, 18 मार्च 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस ने दी। कर्नाटक में मई तक होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल उत्तर कर्नाटक के बेलगावी और तुमकुरु जिले के कुनिगल में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल के कार्यक्रम के अनुसार, वह हुब्बली हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से बेलगावी जाएंगे। वायनाड के सांसद राहुल बेलगावी में सोमवार दोपहर में होने वाले ‘युवाक्रांति समावेश’ की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे।
वह बाद में उसी शाम हवाई मार्ग से बेंगलुरू जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद राहुल मंगलवार को कुनिगल पहुंचेंगे, जहां वह ‘प्रजा ध्वनि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बेंगलुरू लौट आएंगे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि वे इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करीब 140 से 150 सीटें जीतेंगे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
