कोलार सीट के लिए दावेदारी को अभी मंजूरी नहीं: सिद्दारमैया
बेंगलुरु, शनिवार, 18 मार्च 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि पार्टी आलाकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव में कोलार सीट से उनके नाम को अभी मंजूरी नहीं दी है। सिद्दारमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा , ''पार्टी आलाकमान ने अभी तक मेरे नाम को मंजूरी नहीं दी है लेकिन मैं केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करूंगा। वर्तमान में बागलकोट जिले के बदामी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सिद्दारमैया ने अगली बार कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। अगर आलाकमान उनकी इच्छा को स्वीकार नहीं करता है, तो उनके वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है, जहां उनके बेटे डॉ. यतींद्र मौजूदा विधायक हैं। अपने पिता के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार डॉ यतींद्र ने कहा, ''अगर मेरे पिता वरुणा से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो मैं अपनी सीट छोड़ दूंगा। कोलार में कोई जोखिम नहीं है। केवल कोलार ही नहीं, बल्कि सिद्दारमैया जहां से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, जीत सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि कई समर्थक श्री सिद्दारमैया को चामराजपेट, हेब्बल और कुश्तगी जैसे विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
