हैदराबाद में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग
हैदराबाद, शनिवार, 18 मार्च 2023। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजेंद्रनगर के शास्त्रीपुरम स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गयी। घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि आग के कारण गोदाम में मौजूद दो डीसीएम वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की वजह से प्लास्टिक के गोदाम के आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
