अखिलेश यादव ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
कोलकाता, शुक्रवार, 17 मार्च 2023। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करने यहां आए अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से शुक्रवार शाम को मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग भाजपा के राजनीतिक हथियार हैं। बंगाल में तो कम मामले हैं।
उत्तर प्रदेश में हमारे कई विधायक और नेता झूठे और मनगढ़ंत मामलों में जेल में हैं।’’ यादव ने कहा, ‘‘जो विपक्षी नेता भाजपा को चुनौती देते हैं, वह उन्हें परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई को भेज देती है।’’ सपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 18 मार्च से कोलकाता में आयोजित होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसमें इस साल होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। यादव आज मौलाली युवा केंद्र में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वह ममता बनर्जी से मिलने के लिए उनके आवास पर भी जाएंगे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
