सिसोदिया को लेकर ईडी पहुंचा, दिल्ली की विशेष अदालत में
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 मार्च 2023। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राजधानी में राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया। आप नेता को दिल्ली की 2021-22 की नयी शराब लाइसेंसिंग नीति में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी से संबंधित धन-शोधन में लिप्त होने के आरोप में ईडी ने नौ मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें अगले दिन अदालत की अनुमति से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रही है। सीबीआई के मामले में श्री सिसोदिया न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 20 मार्च को पूरी हो रही है। सिसोदिया की हिरासत की अवधि आज पूरी हो रही है। इस मामले में जांच एजेंसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता को दूसरी बार पूछताछ के लिए गुरुवार को राजधानी में ईडी मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुयीं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
