चेन्नई में विमान के शौचालय से 60.67 लाख रुपये का सोना बरामद
चेन्नई, गुरुवार, 16 मार्च 2023। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से चेन्नई पहुंचे एक विमान के शौचालय में छिपाकर रखा गया एक किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दुबई से चेन्नई पहुंचने के बाद विमान की तलाशी के दौरान, उसके पिछले हिस्से के शौचालय से काले टेप से ढका हुआ एक पैकेट बरामद किया गया। सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त एम मैथ्यू जॉली ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि पैकेट से पेस्ट के रूप में 1,240 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 60.67 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
