वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक पंचतत्व में हुए विलीन
गुरूग्राम, बुधवार, 15 मार्च 2023। वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, बुद्धिजीवी, लेखक और अंतराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रताप वैदिक का अंतिम संस्कार लोधी रोड शमशान भूमि, नई दिल्ली में पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। बेटे सुपर्ण वैदिक ने अंतिम संस्कार की सभी क्रियाओं को सम्पन्न किया। देशभर से पहुंचे राजनेताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों अधिकारियों, हिंदी प्रेमियों और अन्य गणमान्य लोगों ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उल्लेखनीय है कि हृदय गति रूक जाने से 14 मार्च की सुबह उनका 78 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया था।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हषवर्धन, जगमोहन, केंद्रीय मंत्री रामदास अठवले, प्रहलाद पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, विजय गोयल, सुशील मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल, जनार्दन द्विवेदी, नवीन जिंदल, संतोष बगरोडिय़ा, मोहन प्रकाश व राजनेता केसी त्यागी, पूर्व राजदूत लखन मल्होत्रा, ब्राह्मण समाज के अग्रदूत पंडित मांगेराम शर्मा आदि प्रमुख रूप से इस ग़मगीन माहौल में परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे। पूर्व प्रधान मंत्री स्व.श्री अटल विहारी वाजपेयी जी के करीबी रहे सुधीन्द्र कुलकर्णी, अशोक टंडन के अलावा पत्रकार हरिशंकर व्यास, साहित्यकार जे.एस. राजपूत, समाजसेवी जयभगवान गोयल, विधायक चेतन्य काश्यप, हरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, वरिष्ठ पत्रकार पवन बंसल तथा पूर्व उच्च जनसंपर्क अधिकारी सर्वश्री अशोक शर्मा व एडवोकेट अरुण जौहर आदि के अलावा कई प्रमुख हस्तियाँ और समाज सेवी उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन के समय उपस्थित रहे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
