कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में संतोख चौधरी की पत्नी को उम्मीदवार बनाया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 मार्च 2023। कांग्रेस ने पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट के उपुचनाव में पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। संतोख सिंह चौधरी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था। चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है, हालांकि, उनके निधन के बाद से अभी तक चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रविवार को कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने हाल ही में कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
