महाराष्ट्र सरकार प्याज उत्पादक किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल की अनुग्रह राशि देगी
महाराष्ट्र सरकार ने प्याज के दाम में तेज गिरावट से प्रभावित राज्य के किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की सोमवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से प्याज उत्पादकों को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र में प्याज के दामों में बड़ी गिरावट आई है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। शिंदे ने कहा कि प्याज उत्पादन बढ़ने से फसल का भाव गिर गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए प्याज की फसल बहुत महत्वपूर्ण है और यह एक संवेदनशील मुद्दा बनता जा रहा है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
