बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को धरोहर भवन घोषित किया जायेगा
कोलकाता, रविवार, 12 मार्च 2023। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने शहर के दक्षिण हिस्से में स्थित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को धरोहर भवनों की सूची में शामिल करने का फैसला किया है। पार्षद संदीप रंजन बख्शी ने रविवार को यह जानकारी दी। सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को हाजरा इलाके में ऐतिहासिक भवन समझा जाता है जो सन् 1900 में लाल ईंट से बना था और यह दो मंजिला भवन है। नगर निगम में हाजरा का प्रतिनिधित्व करने वाले बख्शी ने कहा, ‘‘यह ऐसा मकान है कि जहां रे ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी एवं पंडित रविशंकर जैसी हस्तियों की मेहमाननवाजी की थी। यह इतिहास का हिस्सा है। इसलिए हमने इस भवन को शहर के धरोहर स्थलों में शामिल कर उसे संजोने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले सप्ताह घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूची में एक बार शामिल हो जाने के बाद इस भवन का रख-रखाव केएमसी की धरोहर संरक्षण समिति द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर सिद्धार्थ शंकर रे के रिश्तेदार आर्यन रे ने बताया कि जब इस सिलसिले में नोटिस मिलेगा तब वह केएमसी को जवाब देंगे। आर्यन इस संपत्ति के सह-मालिक भी हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
