डीटीसी के बेड़े में अप्रैल से जुड़ेंगी 100 नयी इलेक्ट्रिक बस
नई दिल्ली, रविवार, 12 मार्च 2023। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) मार्च के अंत में या अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में अपने बेड़े में 100 नयी इलेक्ट्रिक बस जोड़ेगा। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही डीटीसी के पास इलेक्ट्रिक बस की संख्या बढ़कर 400 हो जाएगी। दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष कुन्द्रा बसों का निरीक्षण करने के लिए हाल ही में लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में गए थे। पिछले महीने डीटीसी की एमडी शिल्पा शिंदे बस का प्रोटोटाइप मॉडल देखने कर्नाटक गयी थीं। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले सप्ताह में हमें 100 इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी। उसके बाद हर महीने 200-250 बसें आएंगी।’’ डीटीसी में 2023 के अंत तक 1,500 नयी इलेक्ट्रिक बस शामिल होंगी और इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,800 हो जाएगी।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
