सीएम सुक्खू ने शोंगटोंग पनविद्युत परियोजना जुलाई 2025 तक पूरा करने के दिए निर्देश
शिमला, शनिवार, 11 मार्च 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 450 मेगावॉट क्षमता की शोंगटोंग पनविद्युत परियोजना जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सुक्खू ने शनिवार को यहां परियोजना की समीक्षा बैठक में कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 में निविदाएं जारी की गई थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ है। परियोजनाओं में विलम्ब के कारण इनकी निर्माण लागत में वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटड (एचपीपीसीएल) के अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर परियोजना की सभी बाधाओं का निराकरण कर तीन माह के पश्चात एक और समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के निर्माण के लिए उत्तरादायी कम्पनी को श्रम शक्ति में वृद्धि कर शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को भी कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोंगटोंग पन विद्युत परियोजना के पूरा होने से सालाना लगभग 1579 लाख यूनिट बिजली यानि लगभग 1300 करोड़ रुपये की बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना के समयबद्ध कार्यान्वित होने से 250 करोड़ रुपये की बचत होगी तथा इस पर 156 करोड़ रुपये का ब्याज़ बचेगा जिससे प्रदेश को कुल 1706 करोड़ रुपये का लाभ होगा। उन्होंने लाभ अर्जित करने वाली तथा राजस्व उत्पन्न करने वाली परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने पर भी बल दिया तथा कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
Similar Post
-
भारत ने कोच्चि में मौजूद ईरानी पोत के चालक दल के कुछ सदस्यों को स्वदेश भेजा
नई दिल्ली, शनिवार, 14 मार्च 2026। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सै ...
-
फडणवीस ने 200 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया तिरंगा
नागपुर, शनिवार, 14 मार्च 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मुंबई के गोवंडी और बोरीवली में आग लगने की घटनाएं, कोई घायल नहीं
मुंबई, शनिवार, 14 मार्च 2026। मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित एक ...
