शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, संशोधित लक्ष्य का 83 प्रतिशत: सीबीडीटी
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अब तक 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13.73 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2023 के संशोधित लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। सकल आधार पर यह संग्रह 22.58 प्रतिशत बढ़कर 16.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक अप्रैल, 2022 से 10 मार्च, 2023 के दौरान 2.95 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 59.44 प्रतिशत अधिक हैं। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.78 प्रतिशत अधिक है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
