विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर चार करोड़ से अधिक का सोना जब्त
विशाखापत्तनम, शनिवार, 11 मार्च 2023। आंध्र प्रदेश में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से 4.21 करोड़ रुपये मूल्य का 7.396 किलोग्राम सोना जब्त किया है। डीआरआई की शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने गुरुवार को हावड़ा-चेन्नई मेल द्वारा कोलकाता से आये एक व्यक्ति और उसे लेने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर रोका। अधिकारियों ने यात्री के ट्रॉली बैग की अंदरूनी जेब से तस्करी कर लायी गयी 7.396 किलोग्राम सोने की आठ छड़ें बरामद की गयी, जिसकी कीमत 4.21 करोड़ रुपये आंकी गई हैं। उन्होंने बताया कि सोना बंगलादेश से तस्करी कर लाया गया था और कोलकाता में उन्हें छड़ों में परिवर्तित किया गया था। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
