कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से गिरी कांग्रेस सरकार, अब ऐसा नहीं होगा: दिग्विजय सिंह
सतना, शुक्रवार, 10 मार्च 2023। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से पिछली बार सरकार गिर गई थी, पर अब आगे ऐसा नहीं होगा। अपने एक दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में संवाददाताओं से चर्चा में 2023 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से 2018 में बनी हुई सरकार चली गई थी, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने के लिये कांग्रेस की सरकार जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदर्भ में सिंह ने कहा कि उनके निशाने पर आरएसएस नहीं है, बल्कि वे और राहुल गांधी आरएसएस के निशाने पर रहते हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस आलाकमान तय करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वे खुद इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
