मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- गांधी जयन्ती से मिलेगी खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट - 30 जनवरी, 2024 तक रहेगी लागू
जयपुर, गुरुवार, 09 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
