स्कूल में मनीष सिसोदिया के समर्थन में बैनर, प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली, रविवार, 05 मार्च 2023। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समर्थन में कथित रूप से फ्लेक्स बैनर लगाने के आरोप में पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित सरकारी स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति के संयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक नागरिक दिवाकर पांडे की शिकायत के आधार पर दिल्ली सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम- 2007 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के गेट पर कुछ डेस्क लाये गये थे और प्रवेश द्वार पर श्री सिसोदिया के समर्थन में एक फ्लेक्स बैनर लगाया गया था। ऐसा कर स्कूल की संपत्ति का दुरुपयोग किया गया और छात्रों को प्रचार में इस्तेमाल किया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता छात्रों को श्री सिसोदिया के पक्ष में लिखने के लिए कह रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस वीडियो को लेकर ट्वीट किया, “ हां, यह हमारे संज्ञान में है और मैंने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। आशा है कि वे कार्रवाई करेंगे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
