अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने से कोच्चि की वायु गुणवत्ता खराब हुई
कोच्चि (केरल), रविवार, 05 मार्च 2023। ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने के कारण कोच्चि के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता खराब पाई गई। इस बीच केरल सरकार तीन दिन से सुलग रही आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुबह सात बजे से 25 अग्निशमन इकाइयां और भारतीय नौसेना एवं भारत पेट्रोलियम की इकायां आग बुझाने में जुटी हैं। क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अब आग पर काबू पा लिया गया है। उम्मीद है कि शाम तक यह बुझ जाएगी।” हालांकि, आग जलते रहने के कारण उत्पन्न हानिकारक धुएं से संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के कुछ हिस्सों की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। केरल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, कोच्चि की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों का स्तर निर्धारित मानकों से काफी ऊपर है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन अवकाश को मंजूरी दी
श्रीनगर, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कें ...
-
केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 25 मई 2026। केरल सरकार के मंत्रिमंडल की स ...
-
जम्मू-कश्मीर : संदिग्ध आतंकियों की तलाश में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तीसरे दिन भी जारी
जम्मू, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंग ...
