चार उच्च न्यायालयों के 20 अतिरिक्त न्यायाधीश पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 मार्च 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार उच्च न्यायालयों के 20 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उन न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचनाएं जारी की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने इलाहाबाद के 10, मद्रास के पांच, बांम्बे के चार और दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्ति करने की मंजूरी दी है।
अधिसूचनाओं के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति बृज राज सिंह, न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी और न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद शफीक, न्यायमूर्ति जे. सत्य नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति सुंदरम श्रीमथी, न्यायमूर्ति डी. भरत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति आर. विजयकुमार को पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार बाम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश नारायणदास लड्डा, न्यायमूर्ति संजय गणपतराव मेहारे, न्यायमूर्ति गोविंदा आनंद सनप और न्यायमूर्ति शिवकुमार गणपतराव दिगे को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमित शर्मा न्यायाधीश बनाने की मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
