जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के कारण वाहनों की आवाजाही बंद
जम्मू, शुक्रवार, 03 मार्च 2023। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य करने की अनुमति देने के लिए 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आठ दिनों में यह दूसरी बार है जब कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राजमार्ग पर 24 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इससे पहले सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के मद्देनजर 24 फरवरी, तीन मार्च और 10 मार्च को नाशरी और बनिहाल के बीच राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक नाशरी से बनिहाल की ओर और इसके विपरीत राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। 10 मार्च को भी इसी तरह वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।” उन्होंने बताया कि बाधा मुक्त तरीके से राजमार्ग की मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार सुबह जम्मू या श्रीनगर से किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
