केजरीवाल ने ‘आप’ के विधायकों और एमसीडी पार्षदों की बैठक बुलाई
नई दिल्ली, बुधवार, 01 मार्च 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) की भावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को पार्टी के विधायकों और एमसीडी पार्षदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार ‘आप’ के दो मंत्रियों-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद बुलाई गई यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर होगी। एक सूत्र ने कहा, “बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा होने की संभावना है कि पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रमों के बाद पार्टी की रणनीति क्या रहेगी।”
दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग संभाल रहे सिसोदिया को जहां दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में बंद जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में धनशोधन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, जैन बिना किसी विभाग के दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर बने हुए थे। सूत्रों ने कहा कि दोनों इस्तीफे 28 फरवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को स्वीकृति के लिए भेज दिए गए थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
