अडाणी समूह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
मुंबई, बुधवार, 01 मार्च 2023। कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भवन के बाहर के अडाणी समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद जगताप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स में स्थित एनएसई भवन के बाहर जमा हुए और अडाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख जगताप समेत कांग्रेस के 40-50 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। उनका कहना है कि बंबई पुलिस अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई और कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।
जगताप ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि गौतम अडाणी का पासपोर्ट जब्त किया जाए ताकि वह मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे लोगों की तरह देश छोड़कर भाग न सकें। अडाणी मुद्दे पर सरकार खामोश क्यों है?’’ उल्लेखनीय है कि वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
