टाटा मोटर्स की कुल बिक्री फरवरी में तीन प्रतिशत बढ़कर 79,705 इकाई पर
टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 79,705 इकाई रही है। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 77,733 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी वाहन बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 78,006 इकाई हो गई। फरवरी, 2022 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 73,875 वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन महीने में उसकी घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री (इलेक्ट्रिक वाहन सहित) 43,140 इकाई रही। एक साल पहले समान महीने में यह आंकडा 40,181 इकाई था। हालांकि घरेलू बाजार में कंपनी की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 36,565 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 37,552 इकाई रही थी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
