दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सड़क सुरक्षा पर बैठक की
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सड़क सुरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव नरेश कुमार, परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और एक आईआईटी विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सड़क सुरक्षा के संबंध में एक समीक्षा बैठक की। जिसमें बस-लेन प्रवर्तन, फरिश्ते योजना के प्रभाव का विश्लेषण, 100 स्कूलों में सुरक्षा क्षेत्र का विकास जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।’
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
