मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, CM केजरीवाल ने किया मंजूर
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर भी कर दिया है। भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी। इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं। बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। सिसोदिया वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। वहीं सत्येंद्र जैन चिटफंड घोटाले में पिछले कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
