सीबीआई ने सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में दिये जाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली, सोमवार, 27 फ़रवरी 2023। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ उन्हें पांच दिन की सीबीआई हिरासत में दिये जाने का विशेष अदालत से किया अनुरोध किया। सीबीआई के वकील ने कहा कि आबकारी घोटाले में साजिश बहुत सुनियोजित और गाेपनीय तरीके से रची गयी। सिसोदिया की ओर से उनके वकील ने रिमांड की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यदि कोई कुछ कहने की इच्छा न रखता हो तो यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता। सीबीआई ने कल आठ घंटे की पूछताछ के बाद श्री सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उन्हें आज रिमांड के लिए दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री सिसोदिया काे गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किये।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
