कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर साधा निशाना कहा- LIC को किसने जोखिम में डाला!
नई दिल्ली, सोमवार, 27 फ़रवरी 2023। कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि भारत के वित्तीय तंत्र के स्तंभ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को जोखिम में किसने डाला? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस की "हम अडाणी के हैं कौन " श्रृंखला के तहत पिछले कई दिनों की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किये। उन्होंने कहा, "अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारण, 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में आश्चर्यजनक रूप से 52,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इनका मूल्य अब मात्र 32,000 करोड़ रुपये रह गया है और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ साफ हो गया और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
" रमेश ने सवाल किया, "किसने भारत की वित्तीय प्रणाली के इस स्तंभ को आपके पसंदीदा व्यवसायी के लिए इतने जोखिम भरे सौदे में शामिल होने के लिए मजबूर किया? भारत के नागरिकों की बचत के साथ खेले गए इस जुए के लिए आपकी (प्रधानमंत्री) जवाबदेही कब तय होगी?" उन्होंने यह भी पूछा, "क्या आप अपने करीबी दोस्त को इस संकट से उबारने के लिए एनएसई पर दबाव बना रहे हैं? सेबी को यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है कि लाखों निवेशकों से एक डूबते हुए व्यावसायिक समूह में निवेश ना करा कर उन्हें धोखाधड़ी से बचाया जाए?"
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
