Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च
Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज का हाई एंड वेरिएंट Xiaomi 13 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जबकि यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में पहले से ही उपलब्ध है। हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। 13 Pro को भारत में Leica के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi 13 Pro की कीमत और उपलब्धता
- Xiaomi 13 Pro को भारत में Amazon से खरीदा जा सकता है, ई-कॉमर्स साइट ने शाओमी के इस फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट तैयार की हुई है। इसके अलावा यह फोन बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल साइट पर भी उपलब्ध होगा।
- Xiaomi का यह फोन Ceramic Black और Ceramic White जैसे दो कलर्स में मिलेगा। 13 Pro फोन 12GB RAM/256GB इंटरनल स्टोरेज में आएगा। जल्द ही कंपनी इस फोन की कीमत का खुलासा कर सकती है। 13 Pro के चीनी वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (करीबन 61,000 रुपये) है।
Xiaomi 13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कंपनी ने 13 Pro में सेंसर के लिए Leica के साथ साझेदारी की है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Leica का 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस वाला पहला फोन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Xiaomi के इस फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
