प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन
पुणे, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल के अलावा एक पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री शेखावत पुणे स्थित अपने आवास की लान में 12 फरवरी की सुबह गिर पड़े थे। उनकी शल्य क्रिया की गयी थी। उन्हें रक्तचाप संबंधी दिक्कतें थीं, उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें कई अन्य शारीरिक परेशानियां थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री शेखावत का पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे निधन हुआ। उनका अंतिम बार पुणे के केईएम अस्पताल में उपचार कराया गया । उनकी आज शाम छह बजे पुणे में अंत्येष्टि की जायेगी। शेखावत श्रीमती पाटिल सात जुलाई 1965 को परिणय सूत्र में बंधे थे। श्री शेखावत अमरावती नगर निकाय के महापौर रहे। बाद में वह वहीं से विधायक भी निर्वाचित किये गये। श्री शेखावत शैक्षिक जगत में भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने 1972 में मुम्बई विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी। वह विद्या भारती शिक्षक संस्था फाउंडेशन की ओर से संचालित काॅलेज के प्राचार्य भी रहे।
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोम ...
-
दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए चलाएगी विशेष डीटीसी बसें
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) सार्वज ...
-
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा म ...
