राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ओमान, दक्षिण सूडान, पेरू, सेशेल्स और कंबोडिया के राजदूत/उच्चायुक्त के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला सालेह अल शिबनी, दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु, पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे, सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे और कंबोडिया के राजदूत कोय कुओंग ने राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इन पांच देशों के राजदूतों /उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु और सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे के परिचय पत्र स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह देखना आनंददायक है कि अनुभवी महिला राजनयिक ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उठा रही हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
