पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब 'भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई' : CM भूपेश बघेल
रायपुर, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। 3 कार्यालय में कल फिर से छापेमारी की गई थी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान में चढ़ने से रोके जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल बोले, दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है, कांग्रेस के नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरा छत्तीसगढ़ बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन होना है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का इतना बड़ा महाकुंभ पहली बार छत्तीसगढ़ की धरती पर होने जा रहा है। हम सभी उत्सुक हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
