राउत से मिलने नासिक पहुंची ठाणे पुलिस की टीम, जान को खतरा संबंधी आरोप पर जानकारी मांगी
मुंबई, बुधवार, 22 फ़रवरी 2023। महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस के एक दल ने बुधवार को नासिक पहुंचकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत से मुलाकात की और उनसे इस आरोप के बारे में जानकारी हासिल की कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान का खतरा” है। राज्यसभा सदस्य राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में जान के खतरे का आरोप लगाया था, जिसकी प्रतियां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गई थीं। राउत ने अपने पत्र में कहा, “लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मुझे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।”
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम आज सुबह नासिक पहुंची और जांच के सिलसिले में शिवसेना नेता राउत से मिली।” उन्होंने कहा कि पुलिस राउत से “जान को खतरे” संबंधी आरोप के बारे में जानकारी ले रही है। अधिकारी ने कहा कि राउत ने ठाणे पुलिस आयुक्त को यह पत्र सौंपा था,जिसके बाद अपराध शाखा ने उनके आरोपों को लेकर जांच शुरू की। मुख्यमंत्री शिंदे का बेटा श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से लोकसभा सांसद है। मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को राउत के आरोपों को लेकर जांच का भरोसा दिया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस यह भी पड़ताल करेगी कि शिकायत तथ्यों पर आधारित है या यह महज एक प्रचार का शिगूफा है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
