Poco C55 लॉन्च
Poco ने भारतीय बाजार में Poco C55 को लॉन्च कर दिया है। सी-सीरीज के तहत आने वाला Poco का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिय गया है। इस फोन में 6.71 इंच की HD + डिस्प्ले दी गई है। पोको सी55 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। 5,000mAh की बैटरी वाला यह फोन MIUI 13 पर काम करता है। आइए पोको के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco C55 की कीमत और उपलब्धता
- Poco C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Cool Blue, Forest Green और Power Black कलर में आएगा। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Poco C55 बेस मॉडल पहले दिन 8,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं हायर स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में मिलेगा। डिस्काउंटेड कीमत में एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ऑफर शामिल हैं।
Poco C55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C55 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। इस फोन में 6.71 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल है। 534 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Poco के इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की ऑनबोर्ड स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
