गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधी गिरफ्तार
नोएडा, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के आरोप में एक शातिर बदमाश को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के मामले में फरार चल रहे पवन नामक बदमाश को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी लूटपाट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
