श्रद्धा वालकर हत्याकांड: 24 फरवरी को सत्र अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा आफताब पूनावाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023। दिल्ली की एक अदालत ने महरौली हत्याकांड़ की सुनवाई की कार्यवाही शुरू करने के लिए इसे मंगलवार को एक सत्र न्यायालय के पास भेज दिया। अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर का गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को 24 फरवरी को एक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने कहा, “दस्तावेजों की जांच पूरी हो गई है... भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है। तदनुसार, आरोपी को 24 फरवरी को दोपहर दो बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।”
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
