केरल के मुख्यमंत्री जनता के समक्ष हंसी के पात्र बन बनकर रह गये हैं : कांग्रेस
कोझिकोड, सोमवार, 20 फ़रवरी 2023। केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि जनता को काले मास्क पहनने या अंत्येष्टि तक में काले झंडे का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देने वाले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अब राज्य की जनता के समक्ष हंसी के पात्र बन गये हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे ‘कायर’ बन गये हैं जो पुलिसकर्मियों के पीछे छिपते हैं। कांग्रेस नीत यूनाइटेड लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में ईंधन की कीमतों पर दो रुपये का उपकर (सेस) लगाने के बजटीय फैसले को लेकर केरल में वाम सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सतीशन ने कल कोझिकोड में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में काले रंग के परिधान और मास्क पर कथित पाबंदी से जुड़ी खबरों का जिक्र किया।
सतीशन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता को काले मास्क पहने या अंत्येष्टि तक में काले झंडे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य की जनता के समक्ष अब हंसी के पात्र बन गये हैं। वह इतने कायर हो गये हैं कि सड़क किनारे खड़े बच्चों के भी काला झंडा लहराने पर भागकर हजारों पुलिसर्मियों के बीच चले जाएंगे।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने इसके पहले काले झंडे वाले प्रदर्शनकारियों का जिक्र कांग्रेस के ‘आत्मघाती दस्ते’ के रूप में किया था।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
